ग्रीन सिटी में 15 लाख की चोरी, चोरो ने चटकाया ताला
अल्ट्राटैक एचआर के खली घर को बनाया निशाना
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी कालोनी में लाखो की चोरी हुईं है। अल्ट्राटैक के एचआर विनोद कुमार त्रिपाठी के घर यह चोरी की वारदात हुईं, घटना की जानकारी लगने के बाद कोतवाली टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला लाखो की चोरी का होने की वजह से घटना स्थल एसपी खुद पहुंचे और मामले की बारीकी से पड़ताल करने के थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं।संभागीय मुख्यालय के बुढ़ार रोड़ स्थित ग्रीन सिटी कालोनी में लाखो की चोरी हो गई है। किराए पर रहे अल्ट्राटैक के एचआर प्रबंधक विनोद कुमार त्रिपाठी के आवास में चारी हुई है।चार दिन पहले त्रिपाठी सपरिवार अपने निजी काम से लखनऊ गए हुए थे। शुक्रवार की सुवह जब वापस लौटे तो देखा की घर का ताला टूटा है और अंदर रखे सोने-चांदी के आभू्षण चोरी हो गए हैं। कुछ नगदी भी था, लेकिन आभूषण अधिक थे,जिनकी कीमत पुलिस लगभग 15 लाख आंका हैं।पुलिस के अनुसार ग्रीन सिटी में रविकरण सिंह के मकान में नीचे के तल में त्रिपाठी किराए से रहते हैं। घटना के समय मकान मालिक ऊपर थे लेकिन उन्हें भनक नहीं लगी। पुलिस ने बताया गुरुवार की रात लभगभग 3.30 से 4.20 के बीच घटना हुई और एक नकाबपोश चोर सीसीटीवी में दिखा, जिसकी तलाश की जा रहा है। हालांकि देर साम तक पुलिस चोर को लताश नहीं पाई थी। जिस कालोनी में चोरी हुई है, वह काफी घनी और चारो तरफ से घिरी है। हर गेट पर गार्ड तैनात है और हर जाने-जाने पर नजर रखते है,इसके बाद चोर आसानी से अपना काम करके चला गया। कालोनी के हर घर में लोग रहते हैं, लेकिन अंदर घुसे चोर के बारे में जब पुलिस पहुंची तभी लोगों को पता चला है।कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि अल्ट्राट्रेक कोयला कंपनी विचार के एचआर के घर में चाेरी हुई है।वे बाहर गए थे, इसी बीच चोर ने रैकी की होगी और मौका पाते ही घटना को अंजाम दिया है। शहर के कई स्थानों में बीते दिनो कई बड़ी चोरियां हुई लेकिन काफी समय गुजर गया और पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।युवक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। कोतवाली में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है आए दिन चोरी मारपीट चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही है लेकिन कोतवाली पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।