CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के NKJ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई 07 चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख  75 हज़ार 5 सौ रूपये कीमती चोरी का माल बरामद किया। मजेदार बात यह है कि चोर चोरी के माल को बेचते नहीं बल्कि गोल्ड लोन लेते थे। यह सचमुच में अपनी तरह पहली वारदात है। 

कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया की चोरी की वारदात एवं माल मुल्जिम की तलाश पत्ता साजी हेतु थाने में एक टीम गठित की गई व मुखबिर लगाए गये। मुखबिरों से प्राप्त जानकारी से कुछ संदेहियों के नाम प्राप्त हुये थे जिनकी पता तलास की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर द्वारा सूचना मिली की चोरी के संदेही नितेश, राहुल बेन, विक्की बेन को दुर्गा चौक कटनी के आस पास देखा गया जो टीम द्वारा सूचना तस्दीक हेतु तत्काल प्रभावी चैकिंग लगाकर तीनो संदेहियों को दुर्गा चौक में रोका गया व संदेहीयो से चोरी के संबंध में पूछताछ हेतु दुर्गाचौक से पकड़कर थाना लाया गया। जब इनसे चोरी के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई जो नितेश द्विवेदी द्वारा मोटर साईकिल चोरी करना व राहुल बैन व विक्की बैन के साथ मिलकर अन्य जगहो गृहभेदन कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करना बताया। उक्त चोरों व्दारा चोरी किये गये जेवरात को सुनारो को न बेचकर गोल्ड लोन कम्पनी में गिरवी रखना बताया। जिससे कि वो कभी पकडे न जाये सख्ती से पूछताछ करने पर उनके व्दारा कुल सात चोरियां करना कबूल किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मे नितेश द्विवेदी निवासी रोशननगर, राहुल बेन निवासी गायत्री नगर, विकाश उर्फ विक्की बेन निवासी गायत्री नगर थाना कोतवाली कटनी शामिल हैं। इन चोरों से सोने चांदी के जेबरात कीमती 2,75000 रुपये एक मोटर साईकल कीमती 70,000 रुपये एक एम्लीफायर, दो माईक कीमती 20500 रुपये लोहे की सरिया कीमती 1,10,000 रुपये है।  कुल 4 लाख 75 हजार 5 सौ रुपये चोरी का माल बरामद किए गए।