Curated by - RIZWAN SHAIKH | CITYCHIEFNEWS
अलीराजपुर, जोबट के समीप ग्राम उदयगढ़ में स्थित स्कूल मां शारदा की स्कूल वैन से  बच्चो ले जाया जा रहा था वहीं चलती स्कूल वाहन में अचानक आग लग गई। चालक और बच्चे बाल-बाल  समय रहते बचाया गया। घटना में पुलीस ने प्रकरण दर्ज करा है।

बताया गया है कि स्कूल वाहन एक निजी स्कूल की है। वह उदयगढ़ से आम्बी रोड की ओर बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। आप को बता दे की स्कूली वाहन में चालक और 6 बच्चे सवार थे। अचानक वाहन से काला धुंआ निकलने लगा। इसी डर से चालक ने गाड़ी रोक दी। उसी समय वाहन से चालक व बच्चे नीचे उतर गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया ।