Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, चांदमल जी राम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने हमेशा भाईचारे और आपस में मिल-जुलकर रहने की हमें सीख दी है। जिसे उन्होंने भी जीवन पर्यंत निभाया और दो मुस्लिम बालिकाओं की जान बचाने के लिए खुद के प्राणों की भी परवाह नहीं की।

यह बात पूर्व विधायक पुरूषोत्तम चंद्रवंशी ने वजीरपुरा स्थित श्री कृष्ण व्यायामशाला में स्व. चांदमल जी राम की 34वी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि घर-परिवार हो या समाज हो यदि मिल-जुलकर रहेंगे तो सभी को मजबूती मिलेगी। यही सीख हमें चांदमल जी राम देकर गए हैं। उनकी यह सीख आज भी हम सभी को याद है जिसका हम सभी को पालन करना चाहिए। इस दौरान सभी उपस्थितजनो ने स्व. चांदमल जी राम के चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सभी ने बस स्टैंड पहुंचकर वहां विराजित स्व. चांदमल जी राम की प्रतिमा पर भी मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उमेश टैलर, डॉ. बसंतकुमार भट्ट, तुलसीराम भावसार, दिलीप भंवर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, रूपकिशोर नवाब, सत्या वात्रे, प्रेम यादव, आशुतोष शर्मा, रामचंद्र भावसार, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, शिवाजी सोनी, रामू सर्राफ, वीरेंद्र व्यास, कैलाश सेन आदि उपस्थित थे।