Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, सोमवार को शहर के स्कूलों में बाल दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। किसी ने परी का रूप धरा तो किसी ने रानी लक्ष्मीबाई बनकर लोगों को नारी शक्ति से परिचय करवाया।

सर्वप्रथम बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया। इसके बाद कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। कहीं पर बाल मेले का आयोजन किया गया तो कहीं पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं हुई। बायपास स्थित केंद्रीय विद्यालय में भी सोमवार को बाल दिवस मनाया गया। यहां बच्चों ने मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं भुवन पब्लिक स्कूल मे भी बाल मेले का आयोजन किया गया, जहां शिक्षक-शिक्षिकाएं ग्राहक बनकर पहुंचे तो बच्चों ने अपनी व्यंजन कला का नमूना पेश किया। इसी तरह जिले भर के विद्यालयोें में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।

अभयपुर में हुआ बाल मेले का आयोजन

बाल दिवस पर अभयपुर स्थित गुरुकुल उमावि और गायत्री एकेडमी में बाल मेला लगाकर बाल दिवस मनाया। गुरुकुल आश्रम अभयपुर की आधारशिला  रखने वाले पितृ पुरुष स्व. चौनसिंह जी पाटीदार की प्रतिमा और मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन किया गया। दोनों स्कूल के बच्चों ने मिठाई और नमकीन के स्टॉल लगाए। इन स्टॉल से विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों ने सामान खरीदा और आनंद उठाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर गुरुकुल के प्राचार्य सुनील चौहान, गायत्री एकेडमी के प्राचार्य चंद्रप्रकाश पाटीदार प्रबंध संचालक मनोहर राय उपस्थित थे।