Curated by - Krishna Tiwari | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित कार्यो की समीक्षा बैठक में विधायक ब्यौहारी शरद कोल ने कहा कि जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय भवन जर्जर हालत में है और उनकी छते टूटी है, ऐसे भवनों की मॉनिटरिंग कर चिन्ह्ति करे और उनकी प्राथमिकता से मरम्मत कराए।मामला तब सामने आया जब स्कूल शिक्षा द्वारा प्रस्तावित्  कार्यो में विधालय में नवीन बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए करोड़ो रूपये का प्रस्ताव रखा गया, विधायक ने कहा कि विधालय भवन जर्जर हालत में है, छते टूटी है पहले इन विद्यालय की मरम्मत प्राथमिकता से कराई जाए। जर्जर भवनों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण पर उन्होंने सख्त आपत्ति दर्ज की। विधायक ब्यौहारी ने कलेक्टर से कहा कि जर्जर विद्यालय भवन का स्थल निरीक्षण कराकर प्राथमिकता से टूटी छतों एवं जर्जर भवनों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही वाउंड्रीवाल निर्माण कार्यो के प्रस्ताव में आपत्ति कर उन्हें रुकवा दिया।