किठोर के कंजर डेरे पर पुलिस ने दी दबिश
आरोपीयो से 600 लीटर अवैध शराब जब्त कर 3 आरोपीयो को किया गिरफ्तार
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर। जिले मे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के निर्देशन मे लगातार कार्यवाही जारी है। अभियान के दौरान मादक पदार्थ, अवैध शराब के मामलो में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
उक्त अभियान मे एएसपी टीएस बघेल के नेतृत्व, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर दीपा डोडवे तथा राजपत्रित अधिकारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारीगण द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रो मे अभियान की कार्यवाही की जा रही है। गुरूवार को भी एसपी जगदीश डावर के निर्देशन में थाना सलसलाई के ग्राम किठोर कंजर डेरा में अवैध शराब बनाने की सूचना पर मय दलबल के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बेरछा भविष्य भास्कर, थाना प्रभारी सलसलाई तुलाराम पटेल, थाना प्रभारी शुजालपुर मण्डी, थाना प्रभारी अकोदिया, थाना प्रभारी बेरछा, थाना प्रभारी सुंदरसी, पुलिस लाईन का बल एवं आबकारी विभाग से उप निरीक्षक मिनाक्षी के हमराह बल के साथ वहां पहंुचकर कंजर डेरो पर घेराबंदी करके दबिश दी गई। दबिश एवं जांच के दौरान पाया की वहां बडी मात्रा मे अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है। इस पर आरोपी जस्तीया कंजर, निरंजन कंजर व अनीस कंजर के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। कार्यवाही के दौरान जप्त शराब की मात्रा 600 लीटर जिसकी कीमत लगभग 60,000 रू है को मौके पर शराब बनाने के लिए बडी मात्रा मे महुआ लाहन, गुड लाहन मिला जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड