Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, शाजापुर शहर में ऊंट कम ही नजर आते हैं, जिनको देखकर सवारी करने का मन हो ही जाता है। लेकिन आपकी यह इच्छा कांकड़ी-बिजाना मार्ग पर पूरी हो सकती है, जहां एक बार आवागमन करने की देरी है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि यहां से  आवागमन करने वाले लोग रोड इस रोड की खस्ता हालत से परेशान हैं। जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं और यहां से गुजरने के बाद पूरा शरीर अकड़ जाता है।

उक्त मार्ग के खस्ता हाल आज से नहीं है बल्कि लंबे समय से इस सउत्रक की हालत खस्ता है। कई बार लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा कर मार्ग के हालात से अवगत करा दिया है, लेकिन निर्माण को लेकर आज तक कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं और न ही कोई कदम उठाए गए हैं। हालात ये है कि यहां सड़क पूरी तरह गायब हो चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे है। लोगों के मुताबिक आए दिन कोई न कोई वाहन चालक हादसे का शिकार हो जाता है। लेकिन जिम्मेदार हैं कि इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में होती है जब सड़क के साथ-साथ गडढे भी तालाब बन जाते हैं और वाहन चालकों को इनमें न चाहते हुए भी स्वीमिंग का आनंद मिल जाता हैं।

लंबी दूरी तय करने को मजबूर ग्रामीण और शहरवासी

इस रोड की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि लोग यहां से गुजरने से भी परहेज करने लगे हैं। यदि किसी को जाना भी हो तो वह इस मार्ग को छोड़ लंबी दूरी तय करना पसंद करता है लेकिन इस मार्ग पर कोई भूल से भी नहीं जाना चाहता। यदि इस मार्ग की मरम्मत कर दी जाए तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है।