CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर (नकुड), सहारनपुर जनपद  के नकुड़ थाना क्षेत्र में अम्बेहटा नकुड़ मार्ग पर बीती रात नकुड़ निवासी 28 वर्षीय युवक की पिकअप गाड़ी से टक्कर में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात नकुड़ थाना क्षेत्र में अम्बेहटा नकुड़ मार्ग पर नकुड़ निवासी 28 वर्षीय युवक विकास पुत्र विनोद की पिकअप गाड़ी से टक्कर  लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई  है। उधर युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ  है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।