रक्षाबंधन पर मोन्ट फोर्ट स्कूल की छात्राओं की प्रेरणादायक पहल
वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ पर राखी बांधकर प्राप्त किया उनका आशीर्वाद
सहारनपुर/गागलहेडी।रक्षाबंधन पर्व पर सहारनपुर जनपद के कस्बा गागलहेडी स्थित प्रतिष्ठित मोन्ट फोर्ट स्कूल की छात्राओं ने आज एक प्रेरणादायक पहल करते हुए सहारनपुर जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ पर राखी बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके जैसा अधिकारी बनने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोन्ट फोर्ट स्कूल, कस्बा गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, स्नेह, सम्मान और सामाजिक सद्भाव का सुंदर संदेश देते हुए अपने हाथों से तैयार की गई राखियां जिले के सम्मानित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्राओं ने मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी सहारनपुर अरविंद कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सुबोध कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर विकास प्रताप सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम जितेंद्र कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी गागलहेड़ी धर्मेंद्र कुमार को राखी बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सहारनपुर जनपद के सभी सम्मानित अधिकारियों ने छात्राओं की इस संस्कारपूर्ण पहल का हृदय से स्वागत किया तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन, शिक्षा और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।
इस प्रेरणादायक संवाद से उत्साहित सभी छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता, विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर मोन्ट फोर्ट स्कूल के सचिव हर्षित गर्ग, प्रधानाचार्या श्रीमती चारु जैन, वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती प्रिया यादव, वरिष्ठ अध्यापक अजय सैनी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। मोन्ट फोर्ट स्कूल परिवार ने सभी सम्मानित अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने छात्राओं को अपना अमूल्य समय, स्नेह, आशीर्वाद और प्रेरणा प्रदान की।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड