देवबंद के जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में कराया गया योग
अवसर पर सचिव डा. अख्तर सईद, डा. अनवर सईद, अनवर इंजीनियर आदि मौजूद रहे।
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवबंद के जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज में जीवन योगा फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विशाल पुंडीर व योग प्रशिक्षक डा. अहतशामुलहक ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर सचिव डा. अख्तर सईद, डा. अनवर सईद, अनवर इंजीनियर आदि मौजूद रहे।
उधर पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज व पब्लिक नर्सरी एंड जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ योग किया। प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी, प्रधानाध्यापिका सबा हसीब सिद्दीकी मौजूद रहे। मेपल्स एकेडमी में योगाचार्य विशाल पुंडीर ने शिक्षकों व छात्रों को योगासन एवं प्राणायाम कराया। दून हिल्स एकेडमी में प्रबंधक डा. प्रदीप वर्मा व डायरेक्टर तनुराज वर्मा समेत स्टाफ ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। दून वैली स्कूल में छात्रों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन आदि योग क्रियाएं कराई गई। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रूपेश सैनी समेत स्टाफ ने बच्चों को योगासन कराए। कोतवालीतहसील व खंड विकास कार्यालय परिसर में भी योगाभ्यास किया गया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड