सहारनपुर जनपद में भव्यता से मनाया जाएगा योग दिवस
कम्पनी बाग में सुबह 06 से 08 बजे तक आयोजित होगा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, 21 जून 2024 को दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योग स्वयं और समाज के लिए घोषित की गयी है। इस अवसर पर कम्पनी बाग में 21 जून को प्रातः 06ः00 बजे से 08ः00 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं नोडल अधिकारी योग दिवस डॉ0 अर्चना द्विवेदी ने बताया कि मंत्री उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश योगेन्द्र उपाध्याय जी कम्पनी बाग में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
डॉ0 अर्चना द्विवेदी ने बताया कि सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया जाएगा। उन्होने समस्त अधिकारियों को अपने अधिनस्थों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टरों पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समस्त पुलिस थाने, पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड एवं प्रान्तीय रक्षा दल को भी योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा। प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
नोडल अधिकारी ने बताया कि जिस संस्था, कॉलेज, विभाग, ग्राम पंचायत आदि द्वारा योग कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वाधिक योगाभ्यासियों को प्रतिभाग कराया जाएगा उनको प्रोत्साहित करने के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। उन्होने निर्देश दिए कि समस्त कार्यक्रमों के आयोजन में समयबद्धता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।