अमर सेनानी तुम्हें प्रणाम की योग गुरु ने की शुरुआत
भगत सिंह की कुल परंपरा को नमन करने पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के अनुज और ब्रिटिश हुकूमत के जुल्म से कई बार जेल की सजा भुगते स. कुलतार सिंह की २१वीं पुण्य तिथि पर राष्ट्र वंदना मिशन द्वारा प्रदुम्ननगर स्थित भगत सिंह निवास पर आयोजित अपनी तरह के अनूठे कार्यक्रम अमर सेनानी तुम्हें प्रणाम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने राष्ट्र वंदना यज्ञ, क्रांतिकारी साहित्य वितरण और सरदार कुलतार सिंह और पूर्वजों की बलिदानी परंपरा को पुष्पांजलि और श्रद्धानत नमन से की। उन्होंने सहारनपुर वासियों, विशेषकर यहां की नई पीढ़ी के सौभाग्य को सराहा कि दुनिया के सामने देश के लिए कुर्बान होने की अनूठी इबारत लिखने वाला परिवारजीवन भर सहारनपुर से जुड़ा रहा। वीर माता विद्यावती जीवन पर्यंत यहीं अपने छोटे बेटे स कुलतार सिंह के पास रही। उन्होंने इसे गुरु गोविंदसिंह से प्रेरित होकर पूरे कुल द्वारा किए गए बलिदान से जोड़ते हुए कहा कि बलिदान की यह अनूठी परंपरा भगत सिंह कुलतार सरदार के दादा अर्जुन सिंह, पिता किशन सिंह माता विद्यावती और चालीस साल देश निकाला झेलते हुए विदेश से ही आदि की जंग को हवा देते हुए १४ अगस्त १९४७ की रात स्वाधीनता की घोषणा सुनकर ही प्राण त्यागने वाले चाचा अजीत सिंह और फांसी खाने वाले भतीजे स भगत सिंह और बरसों सश्रम कारावास झेलने वाले स कुलतार सिंह जिन्हें सात वर्ष की उम्र में शहीद भगत सिंह ने अपनी फांसी से पूर्व आखिरी खत लिखा, इन तक ही नहीं कुल की महिलाओं बच्चों तक चली आई है जिन्हे कुल की बंदी गर्भवती महिलाओं ने जेल में जन्म दिया और आजादी का जम कर मूल्य चुकाया। गुरु स्वामी भारत भूषण ने कहा कि ये भगत सिंह निवास सच्चे अर्थों में राष्ट्रीय तीर्थ है जिसके चप्पे-चप्पे पर वीरमाता विद्यावती के चरण पड़े हैं। उन्होंने भावुक होकर गर्व किया कि उन्हें अनेक बार माता विद्यावती के सीने से लगने और उनके हाथों से दूध-मट्ठा का प्रसाद छकने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम के संयोजक और कुलतार सिंह के प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक पुत्र किरंजीत सिंह ने बताया कि आज इस अमर सेनानी तुम्हें प्रणाम कार्यक्रम में नन्हे स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं व आमजन के अलावा एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह, डा चंद्रशील चोपड़ा, मनजीत कौर, बेटी अमृता, अनुष्का आदि ने भी पुष्पांजलि से स कुलतार सिंह को नमन किया।