गौरव सिंघल | सिटी चीफ

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में  मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार सिंह द्वारा उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी  दिलीप कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।