CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के तहत टीमों ने 2.71 लाख से अधिक घर-घर पहुंचे। अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों में टीमों ने लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। दस्तक अभियान में सबसे ज्यादा बुखार के 90 रोगी मिले।स्वास्थ्य विभाग एक अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है। दस अप्रैल से दस्तक अभियान की शुरुआत हुई थी, जिसके तहत विभाग की 3129 टीमें हर ब्लॉक में जाकर घर-घर दस्तक दे रही है। टीम में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। अभी तक टीमें दो लाख 71 हजार 100 घरों में पहुंचीं। जिन घरों के सदस्यों में बुखार के लक्षण मिले हैं, उनका सैंपल लिया गया। 10 से 20 अप्रैल तक अभियान के दौरान डेंगू-मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है, जबकि 90 लोगों में बुखार की पुष्टि हुई। इनके अलावा छह बच्चे कुपोषित पाए गए। 930 महिलाओं के साथ बैठक हुई, जिसमें उन्हें संचारी रोगों को लेकर जागरूक किया गया। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि दस्तक अभियान में टीमें अभी 2.71 लाख से अधिक घरों का सर्वे कर चुकी हैं।