दो लोगों की ट्रेन से कटकर हुई मौत
परिजनों में मचा कोहराम
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के सरसावा थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर कांवड़ शिविर से घर लाैट रहे दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम भिक्खनपुर के समीप रेलवे ट्रैक पर कावड़ शिविर से घर वापस लौट रहे दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम भिक्खनपुर निवासी ईसम सिंह (58) पुत्र बुधराम तथा मोनू (29) पुत्र शेर सिंह ग्राम शाहजहांपुर में चल रहे कावड़ शिविर से वापस लौट रहे थे। दोनों रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे कि अचानक मालगाड़ी आ गई। दोनों कावड़ शिविरों में चल रहे जागरण तथा कांवड़ डीजे के शोर में मालगाड़ी का हॉर्न नहीं सुन पाए और रेल से कटकर मौत का शिकार हो गए। जानकारी मिलने पर सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसा होते देख लोग ट्रैक की तरफ दौड़े तथा दोनों को पहचान लिया। परिजनों को भी खबर की तो रात्रि में ही परिजन आए तथा बिना किसी कार्रवाई के शव को ले जाने की बात कहने लगे। परंतु पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दो लोगो की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड