CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने आज सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपितों अफजल पुत्र सईद और जावेद पुत्र साजिद निवासीगण गांव मगनपुरा थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ बेहट शशि प्रकाश शर्मा और थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि 30 अप्रैल की रात चार युवकों अफजल, जावेद, फैजान और साबिर ने नाबालिग लड़की को घर से उठाकर एकांत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। दो मुल्जिम फैजान और साबिर अभी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने 164 और 161 के तहत कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए थे और चारों युवकों को आरोपित किया था। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई थी। पुलिस के मुताबिक  30 अप्रैल को पीड़िता के माता-पिता घर पर नहीं थे। मुख्य अभियुक्त अफजल पुत्र सईद पर यह भी आरोप है कि उसने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो भी सार्वजनिक किए थे। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर ही घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।