घर मंदिर बनाने के लिए हम सबको अपने मन को स्वच्छ एवं शक्तिशाली बनाना होगा :- बीके उर्मिला दीदी
हम अपने बच्चों को रामायण, महाभारत, गीता आदि का पठन-पाठन कराएंगे तो भी हमारा घर मंदिर बन सकता है : पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
देवबंद | सहारनपुर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिव चौक शाखा द्वारा तेज पैलेस देवबंद में एक विशाल आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका विषय घर को मंदिर कैसे बनाए रहा। इस विषय की मुख्य वक्ता के रूप में
माउंट आबू से पधारी बीके उर्मिला दीदी ने अपनी मधुर और ओजस्वी वाणी से सभी को घर को मंदिर बनाने के लिए अनेक-अनेक टिप्स दिए। जैसे कि हम सब चाहते हैं कि हमारा घर मंदिर बने, घर तो मंदिर बन सकता है पर मंदिर में तो देवता रहते हैं। हम सब कैसे क्रोध, लड़ाई नफरत आदि से भर गए है। अपने घर को मंदिर बनाने के लिए हमें घर को नहीं खुद को परिवर्तन करने की सख्त आवश्यकता है। इस कार्यक्रम का अनेकों लोगों ने लाभ लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने संस्था की प्रशंसा की व आयोजको का धन्यवाद किया। उन्होंने स्वयं भी जीवन परिवर्तन करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने बच्चों को रामायण, महाभारत, गीता आदि का पठन-पाठन कराएंगे तो भी हमारा घर मंदिर बन सकता है। इस अवसर पुष्कर मिश्रा, यूनिट हेड त्रिवेणी शुगर मिल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वह आज से अपने जीवन में क्रोध को कंट्रोल करने का प्लान बनाएंगे ताकि वह भी अपने घर को मंदिर बना सके और
अपने परिवार को क्रोध मुक्त बना सकें। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, पुष्कर मिश्रा, बी के उर्मिला दीदी, बीके संगीता दीदी, बीके पिंकी बहन, बीके पारुल बहन सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सभी से अपने-अपने जीवन में और समाज में आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश फैलाने का आह्वान किया। अंत में ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा है कि सभी यहां पर कितने धैर्य, शांति के साथ अपनी झोली भर रहे हैं। सभी कितने श्रेष्ठ हैं और हम सब निश्चित रूप से अपने-अपने घर को मंदिर बनाएंगे। संस्था का परिचय देते हुए बीके पारुल बहन ने संचालन किया। कुमारी वंशिका ने स्वागत नृत्य कर सभी का स्वागत किया। सभी ने मेडिटेशन की अनुभूति भी की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चौहान एडवोकेट, भूदत्त शर्मा एडवोकेट, यशपाल त्यागी, अरुण अग्रवाल, शुगर मिल जीएम श्रीकांत पांडे, कुलदीप सेठ, राजीव गोयल, राजेश गुप्ता इंजीनियर, सोनू गहलोत
राजकुमार जाटव, विनय कुच्छल व देवबंद नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्र से भी भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।