CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, देवबंद में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में हुई तीन श्रमिकों की मौत के मामले में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने  पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने पीड़ित परिवारों को जानकारी दी कि मृतक तीनों परिवारों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की गई है। मुख्यमंत्री राहत कोष से भी तीनों परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने क्षेत्र के जड़ौदा जट्ट गांव में पहुंचकर मृतक विकास के परिजनों से मुलाकात की। गांव जड़ौदा जट्ट में मृतक विकास के परिजनों ने आरोप लगाया कि तीनों लोगों की हत्या की गई है।  इसकी जांच होना बहुत जरूरी है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने कहा इस मामले में दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी व्यक्ति बख़्शा नहीं जाएगा। मांगेराम त्यागी ने कहा कि घटना बहुत ही दु:खद है, सरकार परिवार के लोगों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दें। इस दौरान  विकास पुंडीर, हरिओम त्यागी, दिवाकर सिंह, तनुज शर्मा, अजय त्यागी डिगोली, पंकज त्यागी आदि मौजूद रहे।