CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, देवबंद नगर के प्रसिद्ध विद्यालय द दून वैली पब्लिक स्कूल के कक्षा चार के विद्यार्थियों द्वारा थीम "अरुणाचल प्रदेश” पर भव्य प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 4 के छात्र व छात्राओं ने अरुणाचल प्रदेश के विषय में विस्तार से अवगत करवाया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा चार की छात्राओं कृषा व अरीबा ने बड़ी निपुणता पूर्वक किया । अर्चव ने वहां के परिधान से अवगत करवाया और खानपान की चर्चा अभिनव द्वारा की गयी । पर्यटक स्थलों की विस्तृत जानकारी विहान ने प्रस्तुत की । वही प्रशस्ति ने अरुणाचल प्रदेश पर एक सुन्दर कविता सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । वेश-भूषा व भाषा की मधुरता आर्या व आरना ने बताई तथा अरुणाचल प्रदेश के लोक नृत्य की झलक काव्या, संस्कृति, आर्या, प्रखर, राहिबा, मिष्टी , नित्या ,हृदाया व अजका आदि ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने प्रश्नोतरी के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश से संबंधित जानकारी बच्चों के साथ साझा करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया । सूर्य सबसे पहले यही उदित होता है इसलिए यह अरुणाचल प्रदेश कहलाता हैं । उन्होंने बताया कि भारत विविधताओं का देश होते हुए भी अनेकता में एकता का दुनिया मे सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। कार्यक्रम में क्वालिटी हेड श्रीमती अर्चना शर्मा, ब्रांच हेड श्रीमती तनुज कपिल,  विंग इंचार्ज प्रियंका ध्यानी ने भी अपने विचारों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया और बच्चों की सुन्दर प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर विंग से सभी अध्यापक व अध्यापिका मौजूद रहे।