CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर (नकुड), सहारनपुर जनपद के नकुड थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव छापर में 22 वर्षीय युवक को गोली लगने की खबर से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालात देखते हुए जिला सहारनपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।  पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों द्वारा फोन कर बुलाया गया था। जिसे बाद में गोली मार कर घायल कर दिया गया। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा व्याप्त हैं।