युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव रेडी मलकपुर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजनों के अनुसार वह डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रेडी मलकपुर निवासी महिपाल के पुत्र अंजेश 31 वर्ष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों का कहना है कि युवक डिप्रेशन में चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड