नर्मदापुरम से शादी करने अमरपाटन आया था युवक, शादी से पहले लड़की ने ऐंठ लिए डेढ़ लाख
लुटेरी दुल्हन गिरोह: शादी के बाद दूल्हे को रास्ते से छोड़कर भागी दुल्हन पुलिस को शिकायत में नहीं मिला दम, 151 की कार्रवाई
CURATED BY – UMESH KUHSWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, शादी के फेरों में सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाली दुल्हन विवाह सपन्न होने के बाद सात किमी तक पति के साथ नहीं चल पाई। मैहर जिले के अमरपाटन में फिल्मी स्टाइल में फर्जी शादी कराकर दुल्हन अपनी गैंग के साथ फरार हो गई। लड़की की नानी की बीमारी का बहाना और शादी में खर्च लगने की बात पर दूल्हे से पहले ही डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए गए हैं। रास्ते से पत्नी के भागने के बाद पति थाने पहुंचा और अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने ठगी का केस दर्ज नहीं किया है।
शादी और फिर दुल्हन के भागने की घटना मंगलवार की है। यहां गिरोह ने साजिश के साथ नर्मदापुरम के एक युवक से शादी का नाटक किया इसके बाद पूरा गिरोह दुल्हन को रास्ते से गाड़ी से उतार कर गायब हो गया। पुलिस को दी शिकायत में पिपरिया नर्मदापुरम निवासी सुजान सिंह ने बताया कि बनखेड़ी के रहने वाला इंदर पटेल की ससुराल अमरपाटन में है। इंदर ने फोन कर छोटे भाई रघुवीर की शादी के लिए लड़की देखा और सभी को अमरपाटन बुलाया। सुजान अपने भाई रघुवीर को लेकर 9 जून को अमरपाटन पहुंचा जिन्हें लल्लू कोल के घर पर रुकवाया गया। वहीं लड़की को बुलाया गया और रामविश्वास कोल व अजय पटेल को उसका भाई बताया गया। कुछ और फर्जी रिश्तेदार बुलाकर इसके बाद बड़ा तालाब मंदिर में शादी कराई गई।
इस तरह लगाया चूना
रघुवीर की शादी फोन से टिकुरिया टोला निवासी अनीता पाण्डेय नाम की लड़की से तय की गई थी। मामले में कल्लू कोल और रामेश्वर पटेल ने मध्यस्थता की थी। आठ दिन पहले दोनों पक्षों में शादी की बात हुई, लेकिन लड़की पक्ष ने यह कहते हुए मना कर दिया कि दूर बहुत है। जिसके बाद दूल्हे के बड़े भाई ने उन्हें आने-जाने का खर्च देने को कहा। इसके बाद शादी-व्याह का डेढ़ लाख खर्च दिया। हनुमान मंदिर में शादी की रश्म अदा की गई। विदाई कर जब सभी लौट रहे थे तभी उन्हें जीप सवार कुछ लोगों ने रोक लिया। पुलिस होने का हवाला देते हुए दूल्हा-दुल्हन को वाहन में बैठा लिया। कुछ दूरी पर दूल्हे को उतार दिया और युवती को साथ ले गए।
शादी के नाम पर ठगी और फेरों के बाद दुल्हन के भाग जाने की शिकायत के बावजूद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज नहीं किया। टीआई अमरपाटन केपी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद के चलते दुल्हन पति के साथ नहीं गई। थाना में आकर आपस में लड़ाई-झगड़ा करने पर दूल्हा रघुवीर पटेल पिता मारुलाल 33 वर्ष सेमरी कला थाना पिपरिया जिला नर्मदापुर, इंदर पटेल पिता मोहन निवासी बनखेड़ी नर्मदापुरम व रामविश्वास कोल पिता दीनबंधु 53 वर्ष जरमोहरा अमरपाटन के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। टीआइ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। युवती को तलाश रहे हैं। उसका नाम व पहचान फर्जी हो सकता है। उसके मिलने के बाद ही मामला साफ होगा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड