CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, देवबंद में कुटी रोड स्थित आश्रम पर पौधरोपण करते हुए  पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान होमगार्ड इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने पेड़ पौधों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वामी शांतनु महाराज ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए साथ ही उनका संरक्षण भी करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीपी सिंह, रविंद्र चौधरी, मनोज कुमार,  विकास देशवाल, महेश, प्रवेश कुमार, शुभम चौहान आदि मौजूद रहे।