CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, देवबंद के एल जनता इंटर कॉलेज देवबंद के प्रबंधतंत्र को देवबंद कोतवाली  प्रभारी संजीव कुमार ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लोकसभा चुनाव संपन्न होने पर के एल जनता इंटर कॉलेज देवबंद को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में घोषित किया गया था आज जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र की ओर से शहर कोतवाल संजीव कुमार ने प्रबंधक दीपक राज सिंघल एवं प्रधानाचार्य राजकुमार जी को स्मृति चिन्ह  एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन एवं कॉलेज स्टाफ के अनेकों लोग उपस्थित थे।