सहारनपुर, राजकीय विश्वविद्यालय मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर का चौथा दीक्षांत समारोह 21 जुलाई दिन मंगलवार को नगर के जनमंच में आयोजित किया जाएगा। स्थापना के बाद से दूसरी कुलपति प्रोफेसर डा. विमला वाई ने रविवार को बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 87 छात्र-छात्राओं समेत कुल 99 स्वर्ण पदक प्रदान करेगी। कुलपति डा. विम‌ला ने बताया कि कुल 87 में से 66 स्वर्ण पदक छात्राओं को दिए जाएंगे। जबकि 21 स्वर्ण पदक छात्रों को मिलेंगे। छात्राओं ने छात्रों पर इस बार भी बाजी मारी है। इस विश्वविद्यालय से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों के कुल 221 कालेज सम्बद्ध है। इस बार चार कालेज बढ़े है। अबकी प्रायोजित स्वर्ण पदकों की संख्या चार से बढ़कर छह हो गई है। खास बात यह है कि इस यूनिवर्सिटी के चारों दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रही है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से यहां की प्रबुद्ध जनता की मांग पर कराई गई थी। इसका उद्‌घाटन 2 दिसबर 2021 को केंद्रीय गृह‌मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में किया था। इस यूनिवसिर्टी के पहले कुलपति हृदय शंकर सिंह थे।