CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, देवबंद कोतवाली क्षेत्र के घलौली गांव में तालाब की सफाई के लिए ठेकेदार द्वारा लगाई गई आग पडोस में रहने वाले व्यक्ति के घेर तक पहुंच गई। जिससे उसका काफी आर्थिक नुकसान हो गया हैह। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के घलौली गांव निवासी सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि उनके घर के समीप आवंटित तालाब है। ठेकेदार ने तालाब की साफ-सफाई के लिए उसमें पड़े कूड़े में आग लगा दी। हवा तेज होने के चलते आग उनके घेर तक पहुंच गई। जिससे घेर में खड़े, दो जामुन के पेड़, दो पेड़ आम और तीन नीबू के पेड़ बुरी तरह झुलस गए। इतना नहीं आग की लपटों से लकड़ी के कमरे की छत और वहां रखे उपले भी जल गए। कई मवेशियों को बामुश्किल बचाया गया। सुनील कुमार के मुताबिक ठेकेदार को कई बार आग लगाने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। बाद में सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीडित ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।