CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, करीब एक पखवाड़ा चलने के बाद श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी का मेला आज संपन्न हो गया। इस ऐतिहासिक और धार्मिक मेले में डेढ़ दर्जन से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया। मेला कैंप में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत मेले के समापन की घोषणा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी  मेला पश्चिमी उप्र: का ऐतिहासिक मेला है। जिसमे सर्वधर्म के लोग एक साथ आयोजनो और कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान मेले में आकर्षक दुकानें लगाने वाले और झूला संचालको सहित मेले के सफल आयोजन के लिए मेला चेयरमैन सहित मेला कमेटी और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को अध्यक्षता अजय गांधी और संचालन मो. अकबर और राजू गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान मेला चेयरमैन अंकित राणा, देवी दयाल शर्मा एडवोकेट, रिजवान गौड, शराफत मलिक, सय्यद हारिस, चौधरी ओमपाल, संजीव कल्लन, वसीम मलिक, शहजाद गौड, जावेद खान, सुंदरलाल सैनी विकास चौधर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।