मेपल्स एकेडमी के प्रांगण में देश का 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
छात्राओं द्वारा गीत और नृत्य कर देशभक्ति का संदेश दिया गया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, मेपल्स एकेडमी के प्रांगण में देश का 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बडे ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एस.डी.एम. देवबंद अंकुर वर्मा, विद्यालय की प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्या डाॅ0 चित्रा जोशी के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आजादी के इस अमृत महोत्सव में अध्यापक विकास शर्मा के संचालन में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देश-भक्ति नारे व राष्ट्रगान के जयघोष के साथ विद्यालय प्रांगण को गूंजायमान कर दिया गया। आज़ादी के इस पावन पर्व पर सभी विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों में बढ-चढकर हिस्सा लिया। जिसमें कक्षा 7 की छात्राओं द्वारा मेरा मुल्क मेरा देश गीत के द्वारा अपनी देशभक्ति को दर्शाया, कक्षा 8 की छात्राओं के द्वारा ओ देश मेरे गीत पर नृत्य कर देशभक्ति का संदेश दिया गया, कक्षा 6 की छात्राओं द्वारा आरम्भ है
प्रचंड है गीत पर सामूहिक नृत्य कर सभी में नए जोश का संचार किया। इसी बीच कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति के लिए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। कराटे कोच दुष्यंत के संचालन में विद्यार्थियों द्वारा अपनी आत्म-सुरक्षा के कुछ गुर बताए गए। योगाध्यापक मानिक तोमर के संचालन में विद्यार्थियों द्वारा योगाभ्यास से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इसी बीच कक्षा 11 की कुछ छात्राओं द्वारा नारी शक्ति के जज्ब़े को सलाम किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियो ने भी मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ0 चित्रा जोशी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए देकर हर घर तिरंगे की भावना को जागृत करते हुए कहा कि हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर देश के उत्थान व विकास के लिए कार्य करें।। एस.डी.एम अंकुर वर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए एवं आज़ादी
का अर्थ समझाते हुए कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने के लिए मेपल्स एकेडमी सदैव प्रयासरत है और यही विद्यार्थी आगे चलकर भारत देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की वैष्णवी गुप्ता व यशु यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उत्कर्ष वत्स, अंजलि त्यागी, नीलम सिंघल, अंकुर राठी, नंदिनी मिनोचा, सिम्मल मखीजा, लवि त्यागी, सचिन त्यागी, संजय गर्ग, मनोज कुमार, गौरव कुमार आदि विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।