CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

गागलहेडी । सहारनपुर, पायस एजुकेशनल ग्रुप की दोनों संस्थाओं मोन्टफोर्ट  स्कूल व पी०जी० पायस  इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस बडे धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अध्यापकों के सम्मान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए व अध्यापकों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने स्वयं शिक्षक बनकर सभी कक्षाओं की जिम्मेदारी को संभाला। सभी छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया व अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मनोज यादव, कोडिनेटर पारुल सचदेवा ने छात्रों को शिक्षक दिवस की महत्ता बताई। छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु ही महेश्वर भजन पर खुशबू, आस्था, अंशिका, अवनी, शगुन, महक व दीपांशी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम का संचालन अर्शी व यशवी ने संयुक्त रूप से किया। कोरियोग्राफर नंदनी  भारद्वाज रही। इस अवसर पर पारुल सचदेवा, विभा शर्मा, इशानि, फरीन, निशा,  नंदिनी, मानसी, स्नेहा, सोनिया धीमान, अभिषेक, रोहन, समद, सबरेज, अनिल शोभित आदि मौजूद रहे।