CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिलाधिकारी  मनीष बंसल के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा कावड़ मार्ग पर खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच की गई। टीम द्वारा कावड़ मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों, जूस के प्रतिष्ठान तथा शिविरों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण किया गया। इसी के साथ संबंधित को साफ-सफाई के साथ खाद्य सामग्री बनाने के निर्देश दिए गए। होटल, ढाबों पर कांवड़ियों की सुविधा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों पर खाद्य सामग्री विक्रय के संबंध में देखा गया तथा संबंधित को निर्धारित दरों पर खाद्य सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिए गए।