महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर सपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम
सामाजिक एकजुटता का आह्वान
आगरा, समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय, आगरा में बुधवार को महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोगों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति परिश्रम, संगठन, स्वाभिमान और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी सामाजिक न्याय, समानता और एकजुटता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा दक्ष के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाजवादी पार्टी भी सभी समाजों के सम्मान, अधिकार और भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश में सामाजिक न्याय, भाईचारे और विकास की राजनीति को और अधिक सशक्त बनाएगी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रजापति समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रजापति समाज की बड़ी आबादी है और प्रदेश की अनेक विधानसभा सीटों पर समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में जसराना के विधायक श्री सचिन यादव एवं शिकोहाबाद के विधायक श्री मुकेश वर्मा उपस्थित रह, राहुल चतुर्वेदी ,ममता टपलू,बिनय अग्रवाल,रूपाली दीक्षित,प्रमोद यादव, रवि मेहरा, सुनेरी लाल गोला,पवन प्रजापति, डॉ. गोपाल प्रजापति, ग्रीष गोयल, मनोज गुप्ता, सोमेश गुप्ता,जमील ख़ान, भरत सिंह प्रजापति, कालीचरण प्रजापति, जमील सिदिकी, सतीश चहार, अमीर सिंह फौजदार ,हसीन ख़ान, राजीव सविता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रजापति समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड