उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान :- डीएम मनीष बंसल
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम मनीष बंसल ने औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी में बन्द पडी इकाईयों के संबंध में डीसी डीआईसी को निर्देशित किया कि इकाईयों के स्वामियों की एलडीएम, यूपी सीडा और एसोसिएशन के साथ अलग से बैठक कर उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श करें। औद्यौगिक क्षेत्र पिलखनी में बने तालाब पर सौंदर्यकरण के लिए यूपीसीडा को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्योगबंधुओं से जुडे कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर करें। हौजरी मैन्यू0 एसोसिएशन द्वारा जनता रोड की औद्योगिक इकाइयों को लिंक रोड स्थित 66 केवीए विद्युत फीडर से संबंधित कार्य के लिए अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि मुख्यालय स्तर से फॉलोअप करते हुए की जाने वाली कार्यवाही की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। पिलखनी इंडस्ट्रियल एरिया में नाला निर्माण संबंधी कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी सिटी व्योम बिंदल, डीसी डीआईसी वीके कौशल, आईआईए से अनूप खन्ना, लघु उद्योग भारती से अनुपम गुप्ता, सीआईएस अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी, उद्यमीगण एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड