सहारनपुर में चलाये जा रहा धरपकड़ अभियान
दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर। एसएसपी सहारनपुर डॉ. विपिन ताडा के आदेशानुसार एवं एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के कुशल दिशा-निर्देश में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी प्रभारी संदीप अधाना द्वारा गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी संदीप अधाना एवं उनकी पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त कुलदीप उर्फ़ छोटा पुत्र सुरेश निवासी नंल्हेड़ा बेग बेगमपुर को गिरफ्तार किया है और अपहर्ता को भी सकुशल बरामद किया है। इसके अलावा जमीनी विवाद में अपने ही भाई को जान से मारने की नीयत से टैक्टर-ट्राली से कुचल देने के मामले में पुलिस टीम ने शातिर वांछित राम कुमार पुत्र स्व. कबूल सिंह, निवासी तीतावा को ट्रैक्टर-ट्राली लकड़ी के समान सहित गिरफ्तार किया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड