​​​​​CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, बेहट स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में एसडीएम दीपक कुमार ने तहसील क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम दीपक कुमार ने कहा कि कोई भी बीएलओ मतदाता पर्ची का थोक वितरण नहीं करेगा। मतदाताओ को स्वयं जाकर मतदाता पर्ची वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई बीएलओ मतदाता पर्ची का थोक वितरण करता पाया गया तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने कहा कि बीएलओ प्रतिदिन वितरित की गई मतदाता पर्ची का रिकॉर्ड मेंटेन करेंगे।इस दौरान बीआरसी के सहायक लिपिक यशपाल सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो अनवर जावेद, हल्का लेखपाल प्रवीण कुमार, मतदाता पंजीकरण केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर अमिताभ किशोर समेत बीएलओ की मौजूदगी रही।