उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में किए जाएंगे पौधे रोपित
जिले में 42 लाख और मंडल में 85 लाख पौधे
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जिला वन अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि इस बार सहारनपुर जिले में 42 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे और मंडल में 85 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधा रोपण में फलदार और छायादार दोनों तरह के पेड़ लगाने को वरीयता दी जाएगी। इस कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं, स्कूल-कालेजों और किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ऐसे स्थानों पर पेड़ लगाए जाएंगे जहां हरियाली कम है।
पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। उसके बाद से पौधा रोपण का महाभियान शुरू किया जाएगा। मानसून जून के अंत और जुलाई माह के शुरू में आता है। इस समय को पौधा रोपण के लिए उपयुक्त माना जाता है। वन विभाग के अनुसार सहारनपुर जिले में 42 लाख, मुजफ्फरनगर जिले में 29 लाख 24 हजार
280 और शामली जिले में 13 लाख 77 हजार 680 पौधे लगाए जाएंगे।