सहारनपुर की बेटी शगुन कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर लहराया परचम
खेलो इंडिया में जीता पदक
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया की 04 से 08 मई तक पटना, बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सहारनपुर की शगुन कश्यप ने कांस्य पदक अर्जित कर जनपद एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है। ज्ञात हो पूर्व में भी शगुन ने कई नेशनल में जनपद व प्रदेश को कई मैडल दिलाए हैं। दीपक गुप्ता ने बताया कि जूनियर नेशनल में पदक अर्जित कर खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई किया था। शगुन की उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, संयुक्त सचिव पंकज मल्होत्रा, संजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, धीरज जैन, विवेक गर्ग, विनय जिंदल, सुषमा सिंह, प्रदीप कुमार व शगुन के प्रशिक्षक सोनू सिंह ने बधाई दी एवं और अधिक मेहनत कर अगली बार स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी।