सहारनपुर के कंपनी बाग में होगा करोड़ की लागत से विकसित
ध्यान केंद्र की मिलेगी सुविधा
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर शहर के बीचो-बीच स्थित अंग्रेजी जमाने के कंपनी बाग को सहारनपुर विकास प्राधिकरण चौदह करोड़ की लागत से विकसित करने जा रहा है। जहां पर ध्यान केंद्र की भी सुविधा लोगों को मिलेगी। इस कंपनी बाग में बेहतर पर्यावरणीय माहौल होने के कारण बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम टहलने के लिए जाते हैं।100 एकड़ में फैले इस कंपनी बाग में तरह-तरह के वृक्ष, फल-फूल के पौधे बड़ी संख्या में लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक 1750 में इंतिजामुदौल्ला ने इसकी स्थापना की थी। 1817 में यह ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया। यहां बड़े बड़े वनस्पति शास्त्रियों ने अध्ययन और अनुसंधान कर वनस्पति विज्ञान का अद्भुत विकास किया। अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने कंपनी गार्डन में जौगिंग ट्रेक, बच्चों के खेलने का मैदान, तितली उद्यान, जापानी उद्यान, फव्वारे, शौचालय और नर्सरी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कंपनी बाग में खुला जिम, ध्यान एवं योग केंद्र, जौगिंग ट्रेक, वाटर बोडी और अतिरिक्त रोशनी का प्रबंध किया जाएगा। इस पर 14.2 करोड़ रूपए व्यय होंगे। 1.7 करोड़ सहारनपुर विकास प्राधिकरण लगाएगा। और 12.50 करोड़ रूपए स्मार्ट सिटी कोष से व्यय होंगे।