CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, एसएसपी सहारनपुर डा. विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व एसपी देहात सागर जैन के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारंटी,नशा तस्कर, चोर, वाहन चोर, गोकशो सहित अन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों पर कार्यवाही की जा रही हैं। इसी कडी में थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चोर के कब्जे से नगदी व चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस  चोर के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर बाजार थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के चौकी इंचार्ज हसनपुर देवेंद्र अधाना, कांस्टेबल विशाल सहित सचिन ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर रोहित उर्फ आशु पुत्र श्रवण निवासी मवीकलां को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने शातिर चोर के पास से दो जोड़ी पायल सहित 630 रुपए की नगदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में चोर ने बताया कुछ माह पूर्व उसने अपने एक साथी के साथ वसंत विहार स्थित एक मकान के ताले तोड़कर घर के अंदर घुसकर अलमारी में रखे सोने- चांदी के जेवर सहित नगदी की चोरी की थी और वहां से भाग निकले थे। उसने बताया कि बाकी जेवरात सलीम के पास थे, जो पहले ही जेल जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा उक्त चोर के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।