CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने चोरी किये गये पशुओं को बेचकर कमाये गये 50,000 रूपये भी बरामद किए है। बता दे कि एक मई को सुखपाल सिंह के यहां से पांच जानवर चोरी हुए थे। पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त रीनू उर्फ रंजीत पुत्र ओमप्रकाश निवासी नंदपुरी गंगोह रोड ने उक्त जानवरों को चोरी करना स्वीकार किया है। उसने बताया कि जानवरों को वह अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा में बेचने गया था। उसके हिस्से में एक लाख रुपये आए थे। 50 हजार रुपये खर्च हुए, जबकि 50 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था।