CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, महिला कल्याण विभाग उ.प्र. द्वारा निराश्रित महिला पेंशन योजना में चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही का भुगतान माह जून से आधार बेस पेमेन्ट के माध्यम से किया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी लाभार्थियों के खाते आधार-कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ सभी लाभार्थियों के खाते एन0पी0सी0आई0 के अन्तर्गत अपडेट होना चाहिए जो कि सम्बन्धित बैंक द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रही जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में केवाईसी एवं एन0पी0सी0आई0 अपडेट नहीं है, वे सभी लाभार्थी यथाशीघ्र अपने सम्बन्धित बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खाते में केवाईसी एवं एन0पी0सी0आई0 अपडेट करा लें ताकि वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही की किस्त आधार बेस पेमेंट के माध्यम से खाते में स्थानान्तरित की जा सकें।