CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र निर्वाचन संबंधी कार्यों से फुर्सत मिलते ही अपने आवास पर गोवंश का दुलार करने पंहुचे। आवास पर बनी गौशाला का निरीक्षण कर गौशाला में हरे चारे, भूसे, पानी, शेड आदि व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र का गायों के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है। जिलाधिकारी जनपद में स्थित गौशालाओ में जाते रहते हैं। गायों को हरे चारे की कमी न हो इसके लिए उन्होंने नेपियर घास के उत्पादन को बढ़ावा दिया। उनके नेपियर घास के अभिनव प्रयास को प्रदेश भर में अपनाया जा रहा है।  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने नेपियर घास के उत्पादन के बारे में बताते हुए कहा कि यह निरंतर हरा चारा प्रबंधन की दिशा में अभिनव प्रयास है। उन्होंने कहा की इस घास को लगाने की विधि भी बहुत सरल है और यह लगभग 70 से 80 दिन में तैयार हो जाती है। यह पशुओं के लिए पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होता है। उन्होंने कृषकों का आव्हान किया कि नेपियर घास की अधिक से अधिक बुवाई की जाए। नेपियर घास की बुवाई कर जनपद की विभिन्न गौशालाओं में वर्ष भर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है। नेपियर घास से पशुओं में दूध की उत्पादकता बढ़ती है।