CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिलाधिकारी  मनीष बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से सीधे गेहूँ खरीद किये जाने हेतु स्वीकृत व अनुमोदित गेहूँ क्रय केन्द्रों के अतिरिक्त 03 गेहूँ कय केन्द्र को एत्दद्वारा अनुमोदित किया जाता है। ब्लॉक नकुड में कृषि उत्पादन मण्डी समिति गंगोह, ब्लॉक मुजफफराबाद में छुटमलपुर मण्डी और ब्लॉक देवबंद में देवबंद मण्डी नए गेंहू क्रय क्रेन्द बनाए गए हैं। उन्होंने तीनों संस्था प्रभारियों को निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित स्थान पर गेहूँ कय केन्द्रों को तत्काल स्थापित कर, उक्त कय केन्द्रों पर गेहूँ कय सम्बन्धी सम्पूर्ण व्यवस्थाएं व कृषकों की सुख-सुविधा की व्यवस्था पूर्ण कराते हुए तत्काल गेहूँ कय केन्द्रों पर खरीद कार्य करना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।