CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनपद के समस्त बैंक शाखा प्रबंधक को निर्देशित किया है कि पेंशनरों द्वारा बैंकों में जीवित प्रमाण पत्र दिये जाने पर मना न किया जाए अपितु स्वीकार कर सत्यापित उपरांत कोषागार में अग्रसारित किया जाए।
डीएम मनीष बंसल ने बताया कि पेंशनर का जिस बैंक में खाता है उस बैंक प्रबंधक को भी पेंशनर का जीवित प्रमाण पत्र लिये जाने हेतु प्राधिकृत किया गया है। उन्होंने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए कि आदेशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।