Uttar Pradesh
सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी जानकारी
उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का संचालन व आवागमन तीन अगस्त तक प्रतिबंध
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अवगत कराया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने के कारण कांवडियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये जनपद में संचालित समस्त स्टोन क्रेशरों से जाने वाले एवं अन्य जनपदों व राज्यों से आने वाले उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का संचालन व आवागमन जनपद में दिनांक 20 जुलाई की मध्यरात्रि से 03 अगस्त की मध्यरात्रि तक पूर्णतः निषेध / प्रतिबन्धित किया जाता है।