सहारनपुर जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र ने छात्रों की समस्या का कराया समाधान
छात्रों के भविष्य के द्ष्टिगत डीएम ने कराया एक महत्वपूर्ण कार्य
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के पास ग्राम सुन्दरपुर में स्थित दून कॉलेज के छात्र अपनी समस्या लेकर पहुॅचे। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है जिससे वो बकाया फीस नहीं जमा कर पा रहे। व्यवस्था होते ही वे शीघ्र फीस जमा करा देंगे। बकाया फीस जमा होने की वजह से कॉलेज द्वारा परीक्षा फार्म कन्फर्म नहीं किये गये जिसकी वजह से उनका एक वर्ष खराब हो जाएगा।
डीएम डा.दिनेश चन्द्र ने छात्रों की समस्याओं को समझते हुए कुलपाति मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय एच एस सिंह से वार्ता कर अनुरोध किया कि छात्रों के भविष्य के दृष्टिगत ऐसे विद्यार्थी जो नियमित रूप से आ रहे हैं और जिन्होने बकाया फीस का भुगतान नही किया है। अन्डरटेकिंग प्राप्त कर उनके परीक्षा फार्म कन्फर्म करते हुए इनके प्रवेश पत्र निर्गत कराने की कृपा करें। कुलपति महोदय से हुई वार्ता के बाद नियमित आने वाले विद्यार्थी जिन्होंने अपनी फीस नही जमा की ऐसे विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म छात्र हित में उनसे फीस जमा किये जाने की अन्डरटेकिंग प्राप्त कर फार्म विश्वविद्यालय को अग्रसारित कर दिये गए।