सहारनपुर, देवबंद, दुर्गा कॉलोनी में रामलीला का आयोजन
भक्तों ने लीला और संवादों का लिया आनंद
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद ()। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम जानकी लीला मंचन समिति के तत्वावधान में श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ बड़े ही भव्य रूप में दुर्गा कालोनी रेलवे रोड देवबंद पर किया गया। रामलीला मंचन का उद्घाटन श्रीमती सुधा गांधी पत्नी श्री अजय गांधी द्वारा फीता काटकर किया गया। पूजन देवबंद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विपिन गर्ग, राजकिशोर गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, योगेंद्र गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता व सुधा गांधी द्वारा किया गया। माल्यार्पण योगेंद्र गोयल, आशुतोष गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, दिनेश ऋषि, विवेक गुप्ता (प्रिंस लाला) व विशिष्ट अतिथि विपिन त्यागी सभासद, अंकित राणा सभासद द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष विकास त्यागी, भाजपा नगर महामंत्री राममोहन सैनी, भाजपा नगर महामंत्री राजेश अनेजा, अभिषेक त्यागी, भाजपा नगर मंत्री आलोक खटीक, सभासद कुलदीप सैनी, श्याम चौहान, ओमपाल चौधरी, मोहनलाल कोरी, विनय कुच्छल, रंजीत वाल्मीकि, जोगेंद्र जाटव, उमेश सैनी, निशु गुनारसा, नरेश प्रधान, सुमन धीमान, तनुज गर्ग, सतीश गिधर, जितेंद्र गोयल, देवेंद्र यादव, सचिन सिंघल, बलदीप सिंह, लवली सूरी, रवि होरा,सुमन धीमान, देवपाल राणा, मनोज राणा, श्रीनिवास त्यागी, मनोज शर्मा, मनोज बंसल, राहुल वाल्मीकि व अन्य राम भक्त उपस्थित रहे। जिनका सम्मान कमेटी के अध्यक्ष लक्की वर्मा, महामंत्री वैभव अग्रवाल व कमेटी के अन्य सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव गुप्ता ने किया। सभी भक्तों ने लीला का मंचन और बड़े ही मनमोहक संवाद सुने। सभी ने प्रभु श्री राम जी के विषय में विस्तार से जाना। मुख्य डायरेक्टर नरेश शर्मा को सुंदर प्रस्तुति के लिए सभी ने बधाई दी।