सहारनपुर: रालोद के कारण नहीं हारी भाजपा, पांच साल चलेगी एनडीए सरकार : काबिना मंत्री अनिल कुमार
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कस्बा सुल्तानपुर चिलकाना स्थित अंबेडकर कालेज के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने का काम भी किया
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपु राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के काबिना मंत्री अनिल कुमार ने आज अपने गृह जनपद सहारनपुर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो सीटें कम हुई हैं उसके लिए रालोद जिम्मेदार नहीं है। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रालोद को भाजपा गठबंधन में बागपत और बिजनौर दो सीटें मिली थीं जो उसने शानदार ढंग से जीती है और सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर या अन्य जिन सीटों पर भाजपा हारी है उसका ठीकरा राष्ट्रीय लोकदल पर नहीं फोड़ा जाना चाहिए। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हर सीट पर चुनाव प्रचार किया और उनका वोट भाजपा को मिला है। अनिल कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पूरे पांच साल चलेगी। विपक्षी दल उसके गिरने की जो बातें कर रहे हैं उनका मकसद अपने कार्यकोकत्र्ताओं को खुश करना है। अनिल कुमार जो रालोद का दलित चेहरा हैं, ने कहा कि जयंत चौधरी ने रालोद कोटे से उन्हें उत्तर प्रदेश में काबिना दर्जे का मंत्री बनाकर दलित समाज पर जो ऐहसान किया है दलित समाज उनका आभारी है। अब दलितों की जिम्मेदारी है कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में रालोद से जुड़े और जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करें। अनिल कुमार ने नगर आयुक्त के साथ मीटिंग कर नगर निगम के ग्रामीण क्षेत्रों की विकास योजनाओं के बारे में मालूमात की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी शहरी क्षेत्रों की तरह ही किया जाए। अनिल कुमार ने रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा-रालोद का गठबंधन मजबूत है और एनडीए 2027 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विजयी रहेगा। बैठक में रालोद के जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कस्बा सुल्तानपुर चिलकाना स्थित अंबेडकर कालेज के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने का काम भी किया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड