सहारनपुर में नकुड़-सहारनपुर मार्ग पर हुआ सड़क हादसा
हादसे में एक महिला की हुई मौत, दो घायल
CURATED BY – Gaurav Singhal | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, नकुड़-सहारनपुर मार्ग पर गांव बांदूखेड़ी के पास एक सडक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खोसपुरा निवासी ओमकार अपनी पत्नी बबली 54 के साथ बाइक से सहारनपुर जा रहा था। बताया जाता है कि ओमकार ने गांव बांदूखेड़ी के पास एक जूस की दुकान पर जाने के लिए बाइक घुमाई तो पीछे से तेज गति से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी उछलकर सड़क पर जा गिरे। दूसरी बाइक सवार व्यक्ति पीछे बैठे नाबालिग शमशाद निवासी जाजवा को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में दंपती और शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। फंदपुरी चौकी पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।