CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर (नागल), गागलहेडी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव उमाही के निकट एक अनियंत्रित कंटेनर आगे चल रहे गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसा, हादसे में कंटेनर चालक घायल हो गया। बीती रात करीब 12 बजे जनपद अलीगढ़ के स्हानी निवासी विपिन पुत्र दिनेश सामान से भरा एक कंटेनर लेकर गागलहेड़ी से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था, उमाही के निकट उसका कंटेनर अनियंत्रित होकर आगे चल रही गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसा। हादसे में कंटेनर चालक विपिन घायल हो गया और गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नागल अस्पताल भिजवाया जहां से उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा सड़क पर पलते गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली को साइड किनारे करते हुए यातायात को सुचारू कराया। थाना प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि घटना कि घटना की तहरीर नहीं आई है।